कोरबा

शादी के 18 साल बाद भी संतान न होने और चरित्र को लेकर उपजे विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या,आरोपी गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संतान न होने और चरित्र को लेकर उपजे विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम की है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढेलवाडीह गायत्री बस्ती निवासी तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 वर्ष पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। शादी के इतने वर्षों बाद भी दंपती को संतान नहीं हुई थी, जिसे लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके अलावा आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था, जिससे घरेलू कलह बढ़ती जा रही थी।

बताया जा रहा है कि हाल ही में रंजना अपने मायके ढेलवाडीह मेला देखने गई थी, जहां पति तुलसी यादव भी पहुंचा था। मेले से लौटने के बाद रविवार शाम को दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर फिर से विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर पति ने घर में रखे फावड़े से पत्नी के सिर और चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में रंजना गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घर में मौजूद अन्य परिजन चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो रंजना खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि संतान न होने और चरित्र पर संदेह को लेकर दंपती के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो इस जघन्य वारदात का कारण बना।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button