कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के बालकोनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत और गलत काम के लिए पैसे देने का प्रलोभन देने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिद खान उर्फ शाहिद हुसैन पिता अनवर खान के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई हैं।
मामला बालकोनगर थाना क्षेत्र के बेलगरी बस्ती का है। जहां मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी की हैं।
मामले में बालको थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आदतन बदमाश हैं एवं विभिन्न आपराधिक गतिविधियों लगातार संलिप्त रहा हैं। आरोपी लंबे समय से फरार था, एक वर्ष के भीतर में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न मामलों में अपराध पंजीबद्ध हैं।
पुलिस ने आरोपी का नाम गुंडा बदमाश की सूची में शामिल करने के साथ ही जिला बदर की कार्यवाही हेतु नाम प्रस्तावित करने की बात कही हैं।

