कोरबा

क्लोजर रिपोर्ट के बिना बाल्को एलुमिना रिफाइनरी को गैरकानूनी तरीके से तोड़ रही है-दीपक वर्मा

कोरबा,28 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिला NSUI शहर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते मांग की है की बाल्को प्रबंधन लगातार अपनी मनमानी कर रही है,उन्होंने कहा कि प्लांट मे एलुमिना रिफाइनरी कई वर्षों से बंद है तथा इस तालाबंदी पर शासन से अभी तक विधिवत क्लोज़र नही लिया गया हैं, तथा वहाँ पर नियुक्त मजदूरों का बकाया अभी लंबित है। अभी हाल ही में पता चला है कि प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा गलत नियत से उक्त एलुमिना रिफाइनरी की तोड़फोड़ शासन के बिना अनुमति से किया जा रहा है जो कि उचित नही है । इसकी प्रशासनिक स्तर पर जाँच कराकर इसकी तोड़फोड़ पर रोक लगाए उक्त एलुमिना रिफाइनरी में पूर्व में कार्यरत मजदूरों के रोजगार और उनके मुवावजे का विधिवत समाधान होना चाहिए, इस अवसर पर, रवि सोनी, दिवाकर राजपूत, मंजीत सिंह ठाकुर,रितेश पांडे, रिंकू आदिले,रंजीत, सागर, दीपेश यादव, उपस्थित थे

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button