Raipur

गटर का ढक्कन नहीं था रहवासियों के एक कॉल से हो गया समस्या का निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को नागरिकों ने दिया धन्यवाद

 

ट्रैक सिटी/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन धरातल पर दिखने लगे हैं जहाँ मात्र एक फोन कॉल पर समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में कबीर नगर फेस वन के रहवासी सक्षम कुमार ने गटर का ढक्कन नहीं होने से कोई अनहोनी न हो, इसके पूर्व कॉल सेंटर में फोन घुमाया। इसके तुरंत बाद शिकायत दर्ज कर निगम के अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। इसके तत्पश्चात निगम के कर्मचारी मौके के लिए रवाना हुए।गटर के मुहाने पर चेम्बर लगाया गया। इस त्वरित कार्य की नागरिकों ने सराहाना की एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button