बलरामपुर

गठित मतदान दलों के अस्वस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण।

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ लोक सभा निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दलों का गठन किया गया है। गठित मतदान दलों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी अस्वस्थता को व्यक्त करते हुए निर्वाचन दायित्वों से मुक्त करने हेतु निर्वाचन कार्यालय को आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। इस सम्बंध में उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का मेडिकल बोर्ड (विशेषज्ञ डॉक्टरों) द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण 24 अप्रैल 2024 को प्रातः 11 बजे अपर कलेक्टर कक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया है कि मतदान दलों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड(विशेषज्ञ डॉक्टरों) एवं आवश्यक उपकरण/सामग्री सहित स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button