कोरबा

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”

कोरबा(ट्रैक सिटी)। गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” चलाया। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने वारंटियों, अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 407 लोगों पर कार्रवाई की है।

अभियान के तहत पुलिस ने 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश कर विशेष टीमों ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं पुराने मामलों में लंबित 22 स्थायी वारंट भी तामील किए गए। पुलिस के मुताबिक इनमें वर्ष 2014 से लंबित वारंट भी शामिल हैं।

इसके अलावा शरीर संबंधी और महिला संबंधी अपराधों में लंबित मामलों के 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए 72 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य गणेश उत्सव और विसर्जन के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। पुलिस की ओर से आगामी विसर्जन कार्यक्रम को लेकर भी लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

ऑपरेशन आघात में कार्रवाई का विवरण:

123 गिरफ्तारी वारंट तामील

22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

190 लंबित अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी

72 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कुल 407 के खिलाफ कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने अभियान को लेकर संदेश दिया है

🚔 कोरबा पुलिस

“अपराधियों पर आघात, आमजन के साथ विश्वास”

🟢 सजग कोरबा — सतर्क कोरबा

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button