कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कनकी में तालाब के पास कोरबा रातखार निवासी चंद्रकुमार बंजारे नामक युवक का शव मिला है जिसकी जानकारी गांव के लोगो द्वारा उरगा पुलिस को दे दी गई गई हैं। मृत्यु किन कारणों में हुई है वो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। बताया जा रहा है कि युवक कनकी मेले में दुकान लगा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

