बिलासपुर

चाकूबाजी पर लगाम लगाने पुलिस की कार्यवाही

बटनदार स्प्रिंगदार चाकू बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर (ट्रैक सिटी) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में चाकू बाजी पर लगाम लगाने हेतु अवैध चाकू बिक्री करने वालों का कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कि दिनांक 14.08.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार महेश स्वीट्स के बगल में एक व्यक्ति धातु का धारदार नोकदार बटनदार स्प्रिंगदार चाकू अवैध रूप से लोगों को दिखाकर एक रिंगनुमा तार में बांधकर बिक्री कर रहा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) गगन कुमार (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर बुधवारी बाजार महेश स्वीट्स के बगल से आरोपी शाहबाज अंसारी को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 12 नग बटनदार स्प्रिंगदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button