बिलासपुर

“चेतना- छात्र जागरूकता अभियान” के तहत सरदार संतोष सिंह मेमोरियल स्कूल सिरगिट्टी बिलासपुर में किया गया छात्राओं को जागरूक

बिलासपुर/ट्रैक सिटी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह दिशा निर्देश में बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे “चेतना अभियान” के तहत नियमित रूप से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का विस्तार करते हुए वृहद रुप में सभी जागरूकता कार्यक्रमो का समन्वित विभिन्न चरणों के तहत आज जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में “चेतना- छात्र सरदार संतोष सिंह मेमोरियल स्कूल सिरगिट्टी बिलासपुर” में किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे एवं स्कूल के संचालक चरणजीत सिंह खनूजा सम्माननीय अभ्यागतो के गरिमामय आगमन एवं नागरिक संगठनों, छात्र छात्राओं, माता-पिता, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकगणों के विशाल उपस्थिति एवं सहभागिता में प्रातः 11 बजे बजे से प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ के पूर्व विद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक अतिथियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा और आरती के साथ अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। सरस्वती वंदना के गुंजन माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इसके पश्चात अतिथियों को सम्मानपूर्वक मंचासीन किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ से किया गया।तत्प्श्चात विद्यालय के संचालक द्वारा स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य, रूपरेखा और मुख्य विषय के बारे में अवगत कराया गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि ” छात्र छात्राएं यातायात पुलिस के संवाहक रूप में नागरिक समुदाय के सभी वर्गों को प्रभावित करते है” क्योंकि बच्चों के द्वारा अपने माता पिता, अभिभावकों, पालकों एवं रिस्तेदारों को सहज रूप में स्कूल के माध्यम से दी गयी जानकारियों को कठोरता से पालन करने की जिद की जाती है। आज के छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता अभिभावकों के सापेक्ष आधुनिक तकनीकी शिक्षाओं के कारण प्रत्येक नवीनता से अद्यतन होते हैं अतः इन्हें किसी भी क्षेत्र में हुए नवीनता के प्रति सहजतापूर्वक अनुकूल होने में आसानी होती है मोटर अधिनियम के नियमों में हुए अद्यतन परिवर्तन के संबंध में छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए समस्त नियमों के प्रति अपने माता-पिता एवं पालकों को संदेश प्रसारित करने हेतु समाझाइस दी गयी है।

जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित विशेषज्ञो, मास्टर ट्रेनर एवं अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, मोबाइल की लत, पर्यावरण जागरूकता, सियान चेतना आदि विभिन्न विषयों पर आधारित विस्तृत चर्चा और व्याख्यान दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं से तत्सबन्ध में विभिन्न प्रकार के प्रश्नोत्तर करके बच्चों के प्रश्नों के जिज्ञासाओं को शांत भी किया गया बच्चों ने बड़ी तन्मयता और सक्रियता के साथ आज के इस विशेष कार्यक्रम का गंभीरता पूर्वक श्रवण किया ।
कार्यक्रम के समापन पूर्व उपस्थित समस्तजनों को यातायात नियमों के प्रति सदैव संवेदनशीलता के साथ पालन किए जाने एवं सदैव निष्ठावान रहने हेतु मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे के द्वारा मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। मुख्य अभ्यागतों के गरिमामयी आगमन एवं उपस्थित सभी जनो के विशेष सहभागिता हेतु कृतज्ञता के साथ आभार प्रदर्शन किया गया।
“चेतना- छात्र जागरूकता अभियान” के तहत छात्र-छात्राओं एवं आमजन को यातायात की पाठशाला के तहत यातायात के नियमों एवं प्रावधानों के संबंध में, चेतना विरुद्ध महिला अपराध के तहत महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विधिक प्रावधानों एवं सुरक्षा के उपाय के संबंध में छात्र-छात्राओं को बताई गयी। चेतना विरुद्ध नशा के तहत युवाओं एवं आमजन में बढ़ रहे नशा के प्रभाव एवं उसके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए लोगों को नशा छोड़ने एवं आने वाले भविष्य के बेहतर निर्माण के संबंध में अभ्यागत व विशेषज्ञों के द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया।

समग्र “चेतना- छात्र जागरूकता अभियान कार्यक्रम” के तहत मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, विद्यालय के संचालक चरणजीत सिंह खनूजा, लायंस क्लब के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर हर्ष पाण्डेय , राजेश दुबे, डॉ अरुण शुक्ला , इत्तेफाक फाखरी सड़क सुरक्षा समिति के सम्माननीय सदस्य असीतपाल सिंह जुनेजा, यातायात मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडेय, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक हरवंश पटेल एवं अन्य गणमान्य नागरिकगण विशेष रूप से मौजूद थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button