कोरबा

स्वच्छता महाअभियान का हुआ आगाज, वार्ड क्र. 01 एवं 04 में चलाई गई मेगा स्वच्छता ड्राईव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

( महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे महाअभियान में, गली-गली, बस्ती-बस्ती पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यो का किया निरीक्षण, गली मोहल्ले की सम्पूर्ण स्वच्छता के दिये निर्देश )

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड एवं बस्तियों की सम्पूर्ण रूप से सफाई किये जाने के मद्देनजर आज 25 फरवरी से निगम क्षेत्र में स्वच्छता का महाअभियान प्रारंभ किया गया, अभियान के प्रथम दिन आज वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा एवं वार्ड क्र. 04 राताखार में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय इन वार्डो में पहुंचे तथा गली-गली, बस्ती-बस्ती पैदल भ्रमण कर वृहद पैमाने पर किये जा रहे साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। उन्होने बस्ती की गलियों, नालियों आदि की सम्पूर्ण सफाई किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये, साथ ही वहॉं के रहवासियों से अपील की कि वे सड़क, नाली आदि में कचरा न डालें, घर से निकले कचरे को स्वच्छता दीदियों के रिक्शें में ही दें।

महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आज से कोरबा में स्वच्छता का महा अभियान प्रारंभ किया गया तथा निर्धारित कार्यक्रमानुसार वार्ड व बस्तियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई। प्रथम दिन वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा तथा वार्ड क्र. 04 राताखार के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों, मुख्य व संपर्क सड़कों, नालियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर नाले एवं नालियों के ऊपर से स्लेब हटाकर उनकी सतह से सफाई, सड़क के किनारे जमी हुई धूल, मिट्टी, बर्म, झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन, कीटनाशक दवाओं, ब्लीचिंग पाउण्डर का छिड़काव आदि के कार्य व्यापक पैमाने पर किये गये। महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों व मोहल्लों में पैदल भ्रमण करते साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया तथा मेगा स्वच्छता ड्राईव के सफल संचालन एवं अभियान के बेहतर परिणाम प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये।

बस्तीवासियों से डोर-टू-डोर संपर्क 

महापौर राजपूत एवं आयुक्त पाण्डेय ने भ्रमण के दौरान विभिन्न बस्तियों में वहॉं के रहवासियों से डोर-टू-डोर संपर्क किया, उनसे निगम द्वारा नियमित रूप से कराये जा रहे डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व निगम के साफ-सफाई कार्यो की सघन रूप से जानकारी ली। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं पर उनसे चर्चा की, उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होने लोगों से पूछा कि उनकी गली व घर में कचरा लेने के लिये रिक्शा प्रतिदिन आता है या नहीं, उनके घरों में डस्टबिन है या नहीं तथा वार्ड, बस्तियों में नियमित सफाई के कार्य होते हैं या नहीं, जिनका सकारात्मक जवाब बस्तीवासियों द्वारा दिया गया।

बस्ती में गंदगी बहाई, पशुपालकों को नोटिस 

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने राताखार बस्ती के अंदरूनी हिस्सों में भ्रमण के दौरान पाया कि बस्ती में 03 गोठान स्थित है, जिनके मालिकों, पशुपालकों द्वारा गोठान से उत्सर्जित गोबर, मूत्र व अन्य अपशिष्ट को पानी डालकर बस्ती की सड़क पर बहाया जा रहा है तथा गंदगी की जा रही है, इसकी शिकायत भी बस्ती वासियों द्वारा की गई। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित पशुपालकों को नोटिस जारी करने तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होने संबंधित गोठान संचालकों को हिदायत दी कि उत्सर्जित अपशिष्ट का उचित प्रबंधन करें, गंदगी न फैलाएं अन्यथा कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

सी.एण्ड डी.वेस्ट पर करें कार्यवाही 

भ्रमण के दौरान पाया गया कि कई स्थलों पर सी.एण्ड डी.वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री सड़क, सार्वजनिक मार्ग व स्थल पर डम्प कर दी गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त पाण्डेय ने सी.एण्ड डी. वेस्ट व निर्माण सामग्री सड़क पर रखने वालों पर कार्यवाही करने व सी.एण्ड डी.वेस्ट आदि को वहॉं से तत्काल हटाने के निर्देश भी अधिकारियांे को दिये। अभियान के दौरान बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यो को भी चिन्हांकित किया गया तथा उन पर नियमानुसार प्रक्रियागत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

26 फरवरी को इन वार्डो में अभियान 

स्वच्छता महा अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को वार्ड क्र. 23 बुधवारी क्र. 01 व वार्ड क्र. 27 महाराणा प्रताप नगर की विभिन्न बस्तियों, कालोनियों, मुख्य व संपर्क सड़कों आदि में विशेष मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की जाएगी तथा वृहद साफ-सफाई के कार्य किये जाएंगे।

इस अवसर पर पार्षद युगल कैवर्त, रवि सिंह चंदेल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा एवं नीरज कौशिक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, विनोद नेताम, उप जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, रमेश सूर्यवंशी, परविंदर सिंह, पीआईयू पंकज गभेल, धनमोहन रात्रे आदि उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button