Korba

चोरों ने डॉक्टर के आवास को बनाया निशाना…

कोरबा,कुसमुंडा। कोरबा जिले के कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की विकास नगर रेजिडेंशियल कॉलोनी में चोरों ने धावा बोला। कोरबा के मुड़ापार स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर अरविंद कुमार कुसमुंडा में निवासरत है। चोरों ने उनके आवास को निशाना बनाया। पता चला है कि यहां से जेवरात और नगदी सहित लगभग 20 लख रुपए का सामान पार हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया । पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खगाल कर चोरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button