कोरबा

छत्तीसगढ़ में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? ?

कोरबा,05 दिसंबर (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी 56 सीटों पर जीत के साथ बहुमत के  लिए जरूरी 46 सीटों के जादुई आंकड़े से कहीं आगे निकल गई है. सत्ताधारी कांग्रेस 34 सीट पर सिमट गई हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत के साथ ही अब चर्चा इस बात को लेकर भी शुरू हो गई है कि अब मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक, 15 साल लंबी सरकार का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर रमन सिंह को ही बीजेपी मुख्यमंत्री बनाएगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी? बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे कर सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा था. सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फॉर्मूला रंग लाया और बीजेपी अब पांच साल बाद फिर से सरकार बनाने जा रही है.

अब अगर रमन सिंह मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो छत्तीसगढ़ में सरकार की कमान संभालने के लिए बीजेपी किसको आगे करेगी? छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ओर से सीएम पद के लिए अरुण साव, सरोज पांडेय से लेकर लता उसेंडी,ओ.पी.चौधरी तक, कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं. कौन-कौन से हैं वह चेहरे जिनके नाम छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के लिए रेस में हैं?

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button