रायपुर

आज खुलेगा 10वीं-12वीं रिजल्ट का पिटारा

रायपुर (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम  29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S -2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों—

https://cg.results.nic.in,

https://cgbse.nic.in,

https://results.cg.nic.in,

https://results.digilocker.gov.in,

पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित होंगे | हमे विश्वास है की आपका परिश्रम परिणाम में अवश्य झलकेगा | सफलता मिले तो विनम्र रहे ,यदि अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आय तो निराश न हों, किसी एक परीक्षा से ज़िन्दगी की यात्रा बड़ी नहीं हो सकती |

 आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अनंत शुभकामनाएं | 

ट्रैक सिटी न्यूज़ परिवार

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button