कोरबा

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने किया जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

न्यायिक प्रक्रिया और संविधान की बारीकियों से हुए रूबरू, न्यायाधीशों से प्राप्त किया मार्गदर्शन

कोरबा (ट्रैक सिटी)। संविधान दिवस के अवसर पर Eagle Vision International School, Korba द्वारा कक्षा 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों के लिए जिला न्यायालय का विशेष शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर भारतीय संविधान, न्यायपालिका की कार्यप्रणाली तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

इस शैक्षणिक भ्रमण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डिंपल मेडिया का विशेष योगदान रहा। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के ग्रंथालय सचिव क्रांति कुमार श्रीवास ने विद्यार्थियों को न्यायालय परिसर का भ्रमण कराया और उन्हें संविधान, न्यायिक व्यवस्था तथा कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली, न्यायिक प्रक्रिया, न्यायाधीशों की भूमिका और भारतीय लोकतंत्र में न्यायपालिका के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को माननीय न्यायाधीशों से मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर भी मिला। इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस के महत्व, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और न्याय व्यवस्था से जुड़े विषयों को नजदीक से समझा।

इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर संतोष यादव एवं प्राचार्य श्रीमती अनीता राठौर के मार्गदर्शन में किया गया। भ्रमण के दौरान गणित शिक्षिका अंजली कश्यप, हिंदी शिक्षिका आभा मैडम एवं श्रीमती चेतना प्रधान भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं।

विद्यालय के डायरेक्टर संतोष यादव ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकें। वहीं प्राचार्य श्रीमती अनीता राठौर ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विद्यालय परिवार ने इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग देने वाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डिंपल मेडिया, ग्रंथालय सचिव क्रांति कुमार श्रीवास, न्यायालय प्रशासन एवं सभी माननीय न्यायाधीशों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ। इससे बच्चों में संविधान, लोकतंत्र, कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति समझ एवं सम्मान की भावना विकसित हुई।

Eagle Vision International School का संकल्प है—ज्ञान के साथ संस्कार, शिक्षा के साथ अनुभव और हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button