कोरबा

ब्रेकिंग:  हाथी के करीब ट्रैक्टर ले जाने वालों पर वन विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर जब्त, वीडियो में दिख रहे लोगों की तलाश

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिल्गा में हाथी द्वारा ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में अब वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना के वीडियो में दिखाई दे रहे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी शिनाख्त होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर को घास-फूस (पैरा)और पेड़ों के बीच छिपाकर रखा गया था। जब वन विभाग की टीम ट्रैक्टर जब्त करने पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। इसके बाद काफी समझाइश और मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर लौट सकी।

वन विभाग के अनुसार, घटना के समय हाथी मित्र दल मौके पर मौजूद था और ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी जा रही थी। इसके बावजूद ट्रैक्टर हाथी के नजदीक पहुंचा, जिसके बाद यह घटना हुई।

अब वन विभाग की जांच का केंद्र वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियां हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button