कोरबा(ट्रैक सिटी)/ पुरानी बस्ती निवासी ज्योति (नन्नू) का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
ज्योति (नन्नू) रानी गेट दुर्गा मंदिर सेवा समिति की सक्रिय सदस्य थीं। वे अपने मिलनसार स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व और सभी के साथ आत्मीय व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता और लोगों के प्रति उनका अपनापन हमेशा याद किया जाएगा।
उनके असामयिक निधन से रानी गेट दुर्गा मंदिर सेवा समिति ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। समिति के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

