Korba

छत्तीसगढ़ हेल्पिंग टीम एनजीओ के सहयोग से मिला लक्की दास को इलाज में मदद। 

एनजीओ ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ श्वेता हॉस्पिटल में भर्ती लक्की दास महंत जो कि कुछ दिन पहले राताखार के पास बुरी तरह से एक्सीडेंट होकर जख्मी हो गए थे जिसमें उनके पैरों का अंगूठा भी कट गया जिनका इलाज श्वेता हॉस्पिटल में चल रहा था अचानक हुए इस दुखद परिस्थिति में परिवार के पास उपचार के कुछ ही पैसे थे इसके बाद परिवार के पास पैसे नहीं थे नॉर्मल से जिंदगी जीने वाले इस परिवार के ऊपर एक संकट की घड़ी आ गई थी घर में राशन तक के पैसे नहीं थे रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया जिसमें किसी तरह का मदद नहीं हो सका फिर किसी तरह लक्की एवं उनके परिवार वाले छत्तीसगढ़ हेल्पिंग टीम नाम के एक एनजीओ से अपना पीड़ा व्यक्त किया जिसे टीम ने स्थिति को देखते हुए डिस्चार्ज के पैसे एवं अन्य टेस्ट के भी पैस लोगों के सहयोग से जूटया और परिवार को इस मुश्किल घड़ी में मदद कर उनका दुख दूर किया और साथ ही छत्तीसगढ़ हेल्पिंग टीम द्वारा लक्की के परिवार को एक हफ्ते का राशन भी दिया

*आप सभी के सहयोग से भाई लक्की दास महंत को डिस्चार्ज एवं ब्लड टेस्ट के लिए पैसा नहीं था जिसके लिए डिस्चार्ज नहीं मिल पा रहा था जिसमें आप सभी के सहयोग से भाई का डिस्चार्ज ओर ब्लड टेस्ट हो गया*

*आप सभी के सहयोग के लिए दिल से बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏🙏*

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button