रायपुर

जग खरीदी को लेकर झूठ बोलकर प्रदेश में भ्रम फैलाने के लिए विधि सम्मत कानूनी कार्रवाईकी मांग।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया व नमो एप सेल ने बुधवार को अ.भा. कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ जग खरीदी को लेकर झूठ बोलकर प्रदेश में भ्रम फैलाने के लिए विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करने की मांग है। सेल की ओर से इसे लेकर सिविल लाइन पुलिस थाना में आवेदन सौंपा गया है।

भाजपा सोशल मीडिया व नमो एप सेल के प्रदेश सह संयोजक मितुल कोठारी ने बताया कि पुलिस को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा दिनांक 15 और 16 जुलाई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “वाटर जग” की खरीदी के नाम पर भामक जानकारी फैलाई जा रही है। साथ ही अ.भा. कांग्रेस द्वारा अपने सोशल मीडिया पोस्ट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि “वाटर जग’ के नाम पर न ही कोई खरीदी हुई और न ही कोई भुगतान हुआ है। इधर प्रदेश कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के लिए “जनजातीय सीएम का कमीशन” शब्द का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से गलत है। पत्र में इस मामले में उक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं इसे संचालित करने वाले व्यक्ति पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया सहसंयोजक मितुल कोठारी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रायपुर (शहर) गोविंद गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, रवि मिश्रा, मिनी पांडे, श्रद्धा मिश्रा सहित भाजपा सोशल मीडिया की टीम मौजूद रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button