कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले की जटगा पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के मुख्य कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। कथित आरोपी के कब्जे से लूट की मशरुका 03 नग लोहे के प्लेटों को बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार लूट करने वाले गिरोह के मुख्य कथित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की मशरुका 03 नग लोहे के प्लेटों को बरामद किया गया। कथित आरोपी आदतन चोर और लूटेरा है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। जटगा पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी धनंजय सिंह नेटी और पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर कथित आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया गया हैं।
बताया जा रहा हैं की पूर्व में भी उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमति नेहा वर्मा और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।
पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा हैं कि अगर किसी को भी इस तरह की अपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

