कोरबा

जनगणना- 2027 के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समिति गठित

कोरबा (ट्रैक सिटी) भारत सरकार एवं जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 अन्तर्गत जिले के लिए आईटी इन्फ्र्रास्ट्रक्चर, पीओएल/वाहन किराया/आकस्मिक निधि व्यय का क्रियान्वयन तथा जिला प्रशासन/चार्ज स्तर में तकनीकी सहाय/एमटीएस कार्मिको की नियुक्ति अधिकृत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जायेगा।
उक्त कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा 05 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव को समिति का अध्यक्ष, जिला कोषालय अधिकारी निशांत पांडेय को वित विशेषज्ञ/सदस्य, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत कुमार जायसवाल को तकनीकी विशेषज्ञ/सदस्य, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज को सदस्य सचिव और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button