कोरबा

जमीन विवाद को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

कोरबा, 12 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी में तमाचा जड़ने से नाराज बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 पिता-पुत्र के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्से में पिता ने पुत्र को थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद गुस्साए बेटे ने गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल फरार हो गया. वहीं मृतक का बेटा जब घर पहुंचा तो उसने अपने पिता को बेसुध हालत में देख अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने चमार सिंह गोंड को मृत घोषित कर दिया. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पवन सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button