कोरबा

जिलाधीश कोरबा कुणाल दुदावत ने खेलो इंडिया अस्मिता जोनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का बढ़ाया उत्साह

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 दिसंबर 2025 तक इंदौर में किया गया।जिसमें वेस्ट जोन से मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दमन दियू, गुजारात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा सहित छत्तीसगढ़ ने भाग लिया। जिसमें कोरबा जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से हर्षिता यादव ने स्वर्ण पदक एवं लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू, कर्रा तेजस्विनी ने कांस्य पदक जीता।
दिव्या कर्ष ,कृति शर्मा, मानसी यादव, नूतन तिवारी , सिद्धि सिंह सोनवानी , वी संभवी, वी ज्ञानवी, अंशिका चन्द्रा, माही जायसवाल ने भी विभिन्न वजन वर्गों में अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।
सभी विजयी खिलाड़ीयो का चयन मार्च में चेन्नई में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है।

सभी विजेता खिलाड़ियों ने कोरबा जिलाधीश श्री कुणाल दुदावत से छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा तथा क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा के साथ सौजन्य भेंट की। जिलाधीश महोदय ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु हर संभव सहायता करने की बात कही और सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन पदाधिकारी गण, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रितेश सहा,रमेश साहू, अशोक साहु, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव सहित खेलप्रेमियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु टीम को शुभकामनाएं दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button