Korba

जिला जांजगीर चांपा के नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों निर्वाचन के लिए नूतन कंवर प्रेक्षक नियुक्त

 

जांजगीर चांपा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नया रायपुर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा नूतन कंवर को जिला जांजगीर चांपा के नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए एवं निर्वाचन नामावली तैयार/पुनरीक्षण हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री कंवर ने विगत दिवस नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में चल रहे निर्वाचन नामावली कार्य का जायजा लिया एवं गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटि रहित तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button