बालोद/कोरबा(ट्रैक सिटी)। जिला जेल संजारी बालोद में बंद एक विचाराधीन बंदी के पास से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन के अनुसार बंदी ने मोबाइल को अपने अंडरवियर में छिपाकर रखा था।
सहायक जेल अधीक्षक के मुताबिक 12 अगस्त 2026 को मोबाइल उपयोग की जानकारी मिलने के बाद विचाराधीन बंदी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में बंदी ने कथित तौर पर बताया कि मोबाइल उसे जेल प्रहरी महेन्द्र कुमार वर्मा ने दिया था।
जेल प्रशासन ने जिला जेल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें कथित तौर पर बंदी और जेल प्रहरी के बीच मोबाइल दिए जाने की पुष्टि होने की बात कही गई है। बताया गया कि 13 अगस्त को जेल प्रहरी महेन्द्र वर्मा अपना वाहन छोड़कर चले गए।
घटना की रिपोर्ट जेल अधीक्षक द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को दी गई है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
Leave a Reply

