मुंगेली

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा स्कूलों में चलाया जा रहा है ,उड़ान ‘‘सामर्थ्य का, हौसले का, जागरूकता कार्यक्रम।

शासकीय हाई स्कूल चकरभाठा एवं शासकीय हाई स्कूल अमोरा में दी गई महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति एप, आत्मरक्षा के गुर, साईबर अपराधों एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी।

बच्चों को बताया गया उनके अधिकारों तथा बच्चों की सुरक्षा के लिये टोलफ्री नम्बर 1098 का किया गया प्रचार-प्रसार।

साईबर एवं यातायात की टीम द्वारा भी किया गया बच्चों को जागरूक।

 

मुंगेली (ट्रैक सिटी)। जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर ‘‘उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18.07.2023 को जिला पुलिस मुंगेली एवं चाईल्ड लाईन मुंगेली द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय हाई स्कूल चकरभाठा में जाकर जिला पुलिस मुंगेली द्वारा चलाये जा रहे उड़ान अभियान के सभी बिन्दुओं पर जागरूकता लाने हेतु विस्‍त़त जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह ने बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकार तथा अपराधों की जानकारी, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। चाईल्ड लाईन के केन्द्रीय समन्वयक उमाकांत कश्यप ने बच्चों को बताया कि चाइल्ड 24 घंटे आउटरीच एवं फोनसेवा है। उन बच्चों को जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यक्ता है, अथवा अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, शोषित, बालश्रम, बाल विवाह आदि के सम्बंध में 1098 में फोन करने के संबंध में जानकारी दी। महिला आरक्षक बबिता श्रीवास ने बच्‍चों को विपरित परिस्थितियों में बचने के लिये आत्‍मरक्षा के गुर सिखाते हुए बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, बच्चें उपस्थित रहे।


इसी प्रकार दिनांक 19.07.2023 को जिला पुलिस मुंगेली एवं चाईल्ड लाईन द्वारा संयुक्त रूप से द्वारा जरहागांव क्षेत्र में शासकीय हाई स्कूल अमोरा में जाकर उड़ान जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह ने बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकार तथा अपराधों की जानकारी, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी, कैरियर गाईडेंस की जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक सत्यम चौहान ने बच्चों को साईबर अपराधों एवं उनके बचाव के तरीके के बारे में बताया। सहायक उपनिरीक्षक यशवंंत राजपूत ने बच्चों को यातायात संबंधी नियमों एवं कानूनों की जानकारी देकर सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया। चाईल्ड लाईन के केन्द्रीय समन्वयक उमाकांत कश्यप ने बच्चों को चाइल्ड 24 घंटे आउटरीच एवं फोनसेवा तथा अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, शोषित, बालश्रम, बाल विवाह आदि के सम्बंध में जनकारी देने हेतु 1098 में फोन करने के संबंध में जानकारी दी। महिला आरक्षक बबिता श्रीवास ने बच्‍चों को गुडटच-बैडटच तथा विपरित परिस्थितियों में बचने के लिये आत्‍मरक्षा के गुर सिखाये। इस अवसर पर समाज सेविका जया गुप्ता भी सम्मिलित हुई, जिन्होंने बच्चों को समाज से जुड़ने, बढ़ते साईबर अपराधों के प्रति बचाव, जीवन में खेलों के महत्व को बताया।
इस अवसर पर प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, एवं स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button