कोरबा

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल की राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया….

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)  पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह असफल रहा है।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। सरकार ने बड़े-बड़े दावे तो किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत देने वाले ठोस कदमों का अभाव है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों के बीच सरकार को जनहितकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए था, लेकिन बजट में प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं दिखतीं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और शहरी व ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस वित्तीय प्रावधान आवश्यक थे।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जिन वायदे के चलते सरकार में आए हैं उन वायदे पर कोई जिक्र नहीं है । कुल मिलाकर यह बजट जूमले का बजट हो गया है ।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button