कोरबा (ट्रैक सिटी) दिनांक 03/01/2025 को कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक अजीत बसंत जिला कोरबा (छ०ग०) के निर्देश के परिपालन में एवं टी० पी० उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, मनोज पाण्डेय, जिला मिशन समन्वयक कोरबा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा, श्रीमती सीनीयाली गोयल, समाज कल्याण विभाग कोरबा काजी रुखसार हुसैन, सहायक कार्यक्रम समन्ययक कोरबा के मार्ग दर्शन एवं कुशल नेतृत्व में सांस्कृतिक भवन पुराना नगर पंचायत कटघोरा के सामने में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों एवं दिव्यांगजनों के लिए प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ युनिक आई०डी० कार्ड/दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण करने हेतु आयोजित किया गया। आँकलन शिविर का शुभारम डॉ० रंजना तिर्की (बी०एम०ओ० कटघोरा), अभिमन्यु टेकाम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटघोरा एवं प्रहलाद साहू, विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक समग्र शिक्षा कटघोरा द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिसमें छात्रावास कटघोरा के अधिक्षकों के द्वारा भोजन की व्यवस्था किया गया। शिविर में नंद कुमार पटेल, हरनारायण खरे, लक्ष्मीशरण कोसले, विनय कुमार सिंह, प्रहलाद श्रीवास, जयशंकर दास खेमचन्द माकों, राधे रजक उपस्थित रहे। शिविर में दिव्यांगजनो के ऑकलन एवं मुल्याकन हेतु स्वास्थ्य विभाग से डॉ० रंजना तिर्की शिशु रोग विशेषज्ञ (बी०एम०ओ० कटघोरा), डॉ० हेमा नामदेव शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ० सुमित गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ० रुद्राल सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, संजय तिवारी क्लीनिकल साईकोलॉजी, अशोक दास एवं अशोक लखेरा मेडिकल बोर्ड कार्यालय का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। ऑकलन शिविर में ऑकलन एवं मुल्यांकन कराया गया। उक्त शिविर में 204 दिव्यांजन सम्मिलित हुए। जिसमें श्रवन बाधित/वाणी-21, मानसिक दिव्यांग 26, अस्थि बाधित-72. दृष्टि बाधित 15 सिकलसेल-61, बहु दिव्यांग-01 एवं अन्य-08 दिव्यांग बच्चे / दिव्यांगजन उपस्थित रहे। जो निम्नानुसार है-
दिव्यांगजनों का क्र० पंजीयन संख्या-204,
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन- 44
यू०डी०आई०डी० हेतु आवेदन-38
से वीर में जारी दिव्यांकथा प्रमाण पत्र की संख्या- 44
जिला अस्पताल में भेजे गये हितग्राहियों की संख्या-69
शिविर में आये हुए दिव्यांग बच्चों एवं दिव्यांगजनो को सामग्री वितरण किया गया। जिसमें सटैण्ड वाकर-05, रोलेटर-06, ब्रेल किट-07, स्मार्ट केन-04 मैग्नीफायर ग्लास-03, श्रवण यंत्र-20, बैसाखी-03 व्हील चेयर 12 एम०आर० किट-04, शिविर में विकासखण्ड कटघोरा के संकुल समन्वयक, जिला से बी०आर०पी० जावेद अख्खार समावेशी शिक्षा, विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र कोरबा ग्रामीण से बी०आर०पी० ज्वाला सिंह सोलंकी समावेशी शिक्षा, विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र कोरबा शहरी से बी०आर०पी० श्रीमती अरुणा शर्मा समावेशी शिक्षा एवं डॉटा एन्ट्री ऑपरेटर मुरारी चन्द्र पटेल, भृत्य शिवेक सिंह के विशेष सहयोग से शिविर का आयोजन सफल रहा।

