Janjgir-champa

जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की कलेक्टर ने की मैदानी मॉनिटरिंग, निर्माणाधीन आईटीआई भवन और माइनर केनाल कार्यों का लिया जायजा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर चांपा (ट्रैक सिटी)/ जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे लगातार मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने बम्हनीडीह विकासखंड के विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, निर्धारित समय-सीमा और उपयोग की जा रही सामग्री का बारीकी से जायजा लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर महोबे ने सबसे पहले ग्राम लखुर्री पहुंचकर निर्माणाधीन खाद्यान्न भंडारण संरचना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कहा कि खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था मजबूत होने से किसानों और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने बम्हनीडीह में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खपरीडीह से रोहदा के मध्य चल रहे माइनर केनाल पेचवर्क कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माइनर केनाल कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सके।

कलेक्टर महोबे ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की सतत निगरानी रखने, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button