NEWS

जिला सक्ती अंतर्गत चारो विकासखंडों में शाला प्रवेशोत्सव 2024 के आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु समीक्षा बैठक 13 और 14 जून को

Track city. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा द्वारा जिला सक्ती अंतर्गत जैजैपुर, डभरा, सक्ती और मालखरौदा विकासखंड में शाला प्रवेशोत्सव 2024 के आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु 13 और 14 जून को समीक्षा बैठक ली जायेगी। कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा 18 जून को शाला प्रवेशोत्सव का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैl प्राप्त जानकारी अनुसार 13 जून को विकासखंड जैजैपुर में सुबह 10 बजे सदभावना भवन जैजैपुर में और विकासखंड डभरा में दोपहर 01:30 बजे बी.आर.पी. भवन डभरा में बैठक आयोजित की गई हैl इसी प्रकार 14 जून को विकासखंड सक्ती में सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में और विकासखंड मालखरौदा में दोपहर 01:30 बजे जनपद सभाकक्ष मालखरौदा में बैठक आयोजित की गई हैl बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, खंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक व सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार बैठक का एजेण्डा शाला प्रवेशोत्सव की आवश्यक तैयारी की समीक्षा, शाला भवन परिसर की साफ-सफाई एवं रंग रोगन व मरम्मत, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरण एवं सायकल वितरण की तैयारी की समीक्षा, चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं पूर्णता पर चर्चा, यू-डाईस डाटा का सत्यापन, एसएमसी, एसएमडीसी का गठन एवं बैठक आयोजन की समीक्षा, मध्यान्ह भोजन संचालन की तैयारी, न्योता भोजन आयोजन एवं पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की स्थापना पर चर्चा, विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर, टाट पट्टी की व्यवस्था एवं विज्ञान सामग्री की आवश्यकता, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा की उपलब्धता की समीक्षा, मरम्मत योग्य और जर्जर शाला भवन की जानकारी तथा शाला परिसर में स्थित ऐसे भवन जो अति जर्जर है, डिस्मेंटल योग्य है कि जानकारी, पोर्टल में अधिकारी कर्मचारियों की प्रविष्टी तथा अवकाश प्रविष्टी की समीक्षा, विभिन्न प्रशिक्षणों में कर्मचारी चयन, स्थल चयन तथा प्रशिक्षण में कर्मचारियों की उपस्थिति पर चर्चा, वृक्षारोपण सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगीl जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्ड से संबंधित समस्त जानकारी का एजेण्डावार फोल्डर तैयार कर निर्धारित स्थान में उपस्थिति पंजी, बैठक व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button