गरियाबंद

जिले में पुस्तक दान महाभियान लगातार जारी

 

लोग शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन सहित अन्य किताबे कर रहे दान

अपर कलेक्टर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज 50 से अधिक किताबें किए दान

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल करते हुए पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की है। जिले में अभियान लगातार जारी है। जिलेवासी अभियान में भाग लेकर लगातार पुस्तक दान कर रहे है। इसी तारतम्य में आज अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला कोषालय अधिकारी बी के तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अशोक पाण्डेय, खेल अधिकारी श्याम चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में संकलनकर्ता को पुस्तके दान की। इनमे शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन सहित विभिन्न प्रकार की लगभग 50 किताबे थी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भोई ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने पास रखे हुए पढ़ने योग्य पुरानी किताबों को दान करने की अपील की। जिसे लाइब्रेरी में रखकर जरूरत मंद लोगों को पढ़ने के लिए दिया जा सके।

उल्लेखनीय है की 14 अगस्त को कलेक्टर छिकारा ने पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की थी। अभियान के तहत अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन भी अपने पास रखे पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के किताबों को दान कर सकते है। इन किताबों को राजिम में विकसित किए जा रहे पुस्तकालय में रखा जाएगा। यहां से कोई भी जरूरत मंद अपनी मनपसंद की किताब पढ़ने के लिए रख सकेंगे। अभियान के शुरुआत के अवसर पर कलेक्टर ने पुस्तक संकलन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये वाहन अलग अलग जगहों पर जाकर दान करने वालों से पुस्तक संकलन करेंगे। अभियान के तहत लोग प्रोत्साहित होकर पुस्तक दान कर रहे है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button