Korba

जीएसटी चोरी और करोड़ों की लेन-देन के मामले में छापेमारी की कार्यवाही,बालको के एसीसी बैचिंग प्लांट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की दबिश।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत वेदांता समूह की स्थापित और संचालित बालको कंपनी के बालको क्षेत्र स्थित एसीसी बैचिंग प्लांट के संचालक के बिलासपुर और कोरबा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमार कार्यवाही की है। बताया जा रहा हैं की जीएसटी चोरी और करोड़ों की लेन-देन के मामले में छापेमारी की कार्यवाही की गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त कार्यवाही रेत सप्लाई से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर की जा रही है। अचानक हुई छापेमारी से प्लांट परिसर और स्थानीय सप्लायरों में अफरा-तफरी का माहौल है। विभाग की टीम ने दस्तावेज़ों और लेन-देन से जुड़ी फाइलें अपने कब्जे में ली हैं। कार्यवाही जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button