एमसीबी

ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान प्रारंभ।

एमसीबी (ट्रैक सिटी)/ ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार  जिले में पांडुलिपि (हस्तलिखित ग्रंथ) सर्वेक्षण शुरू किया गया जिसके अंतर्गत तीन मास्टर ट्रेनर एवं 137 सर्वेक्षको को नियुक्त कर सभी ग्राम पंचायत मे सर्वे प्रारंभ करने की निर्देश दिए जिले के कलेक्टर  डी  राहुल वेंकट ने जिला स्तरीय कमेटी गठन कर सभी सर्वेक्षको की ऑनलाइन बैठक लेकर अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताएं कि यह हस्तलिखित ग्रंथ कम से कम 60 -70 वर्ष प्राचीन होना चाहिए साथ ही पुस्तकालय, मंदिरों, निजी संग्रहको के यहां जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो गई है मिलने की संभावना अधिक है

इस अभियान के अंतर्गत चिरमिरी निवासी प्रदीप कुमार बेहरा, व्याख्याता के घर ज्ञानभारतम् अभियान की सचिव/जिला नोडल अधिकारी डॉ विनोद पांडेय, चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय और रितेश श्रीवास्तव ने प्रदीप बेहरा के घर पहुंच कर लगभग सन 1850 की उड़िया भाषा की लगभग 6 पांडुलिपि का  डिजिटलीकरण कराया तथा सभी ने पांडुलिपि संग्रहण लिए बेहरा की प्रशंसा की। महापौर महोदय ने जन जागरूकता अभियान के तहत सभी लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने भी पांडुलिपि संग्रहण करने के लिए बेहरा को बधाई दी  है़े।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button