कोरबा । जय हनुमान क्लब कुम्हारी,दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ पॉवर लिप्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24वी छत्तीसगढ़ राज्य डॉ खूब चंद बघेल ट्रॉफी का आयोजन किया गया था जिसमे पूरे प्रदेश के बलवानों ने बढचढ कर लिया जहाँ जिला कोरबा के नाम को रौशन करने वाले टाईगर जिम सेंटर के सदस्यों ने भी अपनी ताकत दिखाई और 13 मैडल जीत कर फिर से अपने जिले का नाम रोशन किया ।
मानो तो हर ब्यक्ती में कुछ कर दिखाने का जज्बा रहता है पर हिम्मत और उमंग की तलाश में इधर उधर फिरते रहते है जिन्हें हिम्मत दिलाने के लिए कोरबा जिला के बांकी मोंगरा स्थित टाईगर जिम सेंटर से कुल 11 लोगो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 13 मैडल जिसमे 8 गोल्ड और 5 सिल्वर मैडल प्राप्त किये ।
प्रदेश के सभी जजो ने खड़ा होकर ताली बजाकर सम्मन किया और काफी तारीफ किये।
छत्तीसगढ़ के पूरे लोगो के जुबा पे सिर्फ और सिर्फ टाईगर जिम सेंटर का नाम का चर्चा चल रहा है।
जिसमे शशि दास महंत ने 4 गोल्ड मैडल,वाशु विश्वास 1 गोल्ड मैडल,मानव विश्वास 1 गोल्ड मैडल,जगमोहन दास महंत 1 गोल्ड मैडल,मुकेश ठाकुर 1 सिल्वर मैडल,आकाश भारद्वाज 2 सिल्वर मैडल,हर्ष साहू 1 सिल्वर मैडल,निखिल साह 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मैडल प्राप्त किये।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर,उपाध्यक्ष रवि कुमार ,प्रमोद राजपूत,थानेश,पटेल मनहर यादव,पॉवर लिप्टिंग चैंपियनशिप के कोच प्रदीप झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट

