कोरबा (ट्रैक सिटी)। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारो ने शनिवार को कोरबा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में कोरबा प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। घंटाघर ओपन थिएटर में 29 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पारंपारिक खुमरी टोपी, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

भेंट के दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित को लेकर भी आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों को आवास के लिए भूखण्ड, पत्रकार एवं पत्रकारो के परिवारों को चिकित्सा सुविधा, न्यूज़ कवरेज करने के लिए कहीं भी आने-जाने के लिए बस पास, सार्वजनिक एवं निजी उपक्रम द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों में पत्रकारों के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा व बस पास की मांग, निजी स्कूलों में रियायती दर पर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने, बीमा, प्रदेश के बड़े अस्पतालों में पत्रकारों एवं उनके परिजनों को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने की मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया।

ज्ञापन के दौरान मुख्यमंत्री ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी सदस्यों की तारीफ करते दिखे। मांग पत्र पढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात के दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक जगदीश भाई पटेल, अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सचिव जितेन्द्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, उपसचिव मुकेश चौहान,आशा ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य बाल कृष्णा राय, संगम दुबे, जितेंद्र डडसेना, भोला केवट, अशोक अग्रवाल,विवेक साहू,बी.एन.यादव ,विनोद कुमार शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

