Track city. छ.स्टेट.पॉ.जॅन.कं.लि., डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह जुलाई-2024 में कार्यपालक निदेशक डॉ. हेमंत सचदेव, कार्यपालन अभियंता सुबोध शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी गायत्री श्रीवास, अनुभाग अधिकारी, संयंत्र परिचारक श्रेणी-दो, श्री ब्रम्हैया अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन जूनियर क्लब, कोरबा पूर्व में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संयंत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता संजीव कंसल कि अध्यक्षता में एवं अति. मुख्य अभियंता – अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के आतिथ्य में तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण, युनियन के पदाधिकारीगण, एवं सेवा निवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारी के परिवारजनांे कि उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य अभियंता संजीव कंसल, मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण ;अति.मुख्य अभियंताओद्ध एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी, से सम्मानित कर विदाई दी गई।
संजीव कंसल ने सेवानिवृत्त हो रहे डॉ. हेमंत सचदेव की सेवाओं का उल्लेख करते हुये कहा की आपके कार्यकाल में केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार राष्ट्रीय एवं सभी राज्यों के सार्वजनिक उपक्रमों के/निगमों/मंडलों एवं प्राइवेट विद्युत उत्पादन संयंत्रों को पछाड़ते हुए डी.एस.पी.एम., ता.वि.गृ. कोरबा पूर्व द्वारा 92.73 प्रतिशत पी.एल.एफ. की उपलब्धि अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर देश के सर्वश्रेष्ठ तीन विद्युत उत्पादन संयंत्रों में अपना प्रथम बार तृतीय स्थान बनाया। यह उपलब्धि डी.एस.पी.एम. ताप विद्युत गृह द्वारा प्रथम बार हासिल की गई है जो कि अत्यंत गौरव का विषय है। अन्य कर्मियों के सेवा के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि आप सभी ने कार्य को निष्ठा एवं लगन के साथ करते हुये हमारे संयंत्र की सेवा की है। कार्यक्रम में उपस्थित अति. मुख्य अभियंताओं ने भी कर्मियों के सेवा के बारे में उल्लेख करते हुआ कहा आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सदैव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। साथ ही अपनी शुभकामनाएॅ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने अपने-अपने सेवाकाल का अनुभव भी साझा किया।
कार्यपालन अभियंता पन्नालाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया। आभार प्रदर्शन अधी. अभियंता (मा.संसा.), देवी शंकर राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार,सरोज राठौर, एस.के. डेविड, घनश्याम साहू,महिपाल कैवर्त, राजकुमार केंवट, जयमंगल साहू, एवं जीवन दास महंत का सहयोग सराहनीय रहा।

