कोरबा

तकनीकी सहायक और एमटीएस के लिए मंगाए गए आवेदन।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारत की जनगणना 2027 के कार्य संपादन हेतु जिला कार्यालय कोरबा द्वारा जिले के अंतर्गत सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों के लिए कुल 28 तकनीकी सहायक तथा 02 एम.टी.एस. कार्मिकों की आवश्यकता है। इन पदों पर नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से 18 माह (जनवरी 2026 से जून 2027) की अवधि के लिए की जानी प्रस्तावित है।

इस हेतु पंजीकृत आउटसोर्स / कंसल्टेंसी फर्म / Manpower Provider Firms से बंद लिफाफे में दर आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक फर्म अपनी निविदा दिनांक 20.02.2026 अपरान्ह 03ः00 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 04ः00 बजे खोला जाएगा।

निविदा की शर्तें, निविदा प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button