कोरबा

तेंदूपत्ता से भरी ट्रक में आग लगने से धू-धू कर जल गया ट्रक

कटघोरा क्षेत्र के ग्राम बिंजरा में घटी घटना, पेंड्रा से कटघोरा आ रहा ट्रक

कोरबा, 21 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिले में भी मौसम बदलते ही सूर्य की तपिश तेज होने से गर्मी बढ़ने लगी है। इसके साथ से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिंजरा में तेंदूपत्ता से भरी एक ट्रक में आग लग गयी। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने की कोशिश कर पाती तब तक ट्रक और उसमें लोड तेंदूपत्ता पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ट्रक में पेंड्रा से कटघोरा के कसनिया डिपो के लिए तेंदूपत्ता लाया जा रहा था।
आगजनी की सूचना पर कटघोरा पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश तेज हो गई है और लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button