कोरबा

दीपिका नगर परिषद के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग

कोरबा,08 दिसंबर (ट्रैक सिटी) विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद लगातार कई जिलों में महापौर, अध्यक्ष को हटाने के लिए भाजपाई सक्रिय हो गए हैं। कुछ दिनों पूर्वी कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की गई थी और आज दीपिका नगर परिषद की अध्यक्ष  श्रीमती संतोषी दीवान के विरुद्ध पार्षद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ।पार्षदों ने अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक हो गया है तथा पार्षद गण अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका परिषद दीपका में कराए गए विकास कार्यों से संतुष्ट नहीं है। अध्यक्ष द्वारा भेदभाव करते हुए अपने स्वयं के वार्ड पर विकास कार्य पर अधिक ध्यान देते हुए निर्माण कार्य कराया जाता है तथा अन्य पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य हेतु बार-बार आग्रह करने पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे वार्ड वासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। जिससे वार्ड में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिए गए ज्ञापन में कुसुम लता केवट, श्रीमती गंगोत्री राठौर, आशा देवी पंडित, दीपक कुमार गिलहरे, अनूप यादव, अरुणेश तिवारी, रोहित जायसवाल, विकास सोनी सुशील कुमार गुप्ता ने अपने हस्ताक्षर किए हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button