कोरबा

नगर निगम कोरबा के प्रमुख मार्गों के डामरीकरण की मिली स्वीकृति।

उद्योग मंत्री एवं महापौर के प्रयासों से 5.93 करोड़ रूपए के डामरीकरण हेतु नगरी निकाय विभाग ने किया स्वीकृत।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत के प्रयासों से कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है। इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

शहर के निम्न :-

(1)पावर हाउस रोड नहर पुल से उषा कॉम्लेक्स रेलवे फाटक अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 112.55 लाख

(2)रेलवे फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 156.90 लाख

(3)जैन चौक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 125.00 लाख

(4)घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 199.00 लाख के डामरीकरण की स्वीकृति मिली है 

स्वीकृति मिलने पर महापौर संजू देवी राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी एवं कोरबा विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में आज कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है। विकास कार्यों को नए आयाम मिल रहे हैं। विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button