NEWS

नगर निगम में 5 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने संबंधितों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

कोरबा (ट्रैक सिटी) नगर पालिक निगम कोरबा में दिवंगत हो चुके 05 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने उन्हें अनुकंपा नियुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया साथ ही उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी।
नगर पालिक निगम कोरबा में 05 आश्रितों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शासन के नियमों के तहत अनुकंपा नियुक्ति आदेश पत्र जारी किया। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में आयुक्त श्री पांडेय ने इन नवनियुक्त कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा साथ ही पूरी निष्ठा व सेवा भावना के साथ कार्य करने को कहा।
इस कड़ी में नगर निगम में कार्यरत रहे स्व. रामकिशन यादव के पुत्र लवकांत यादव, स्व. रतनलाल राठौर के पुत्र कृष्णकुमार राठौर, स्व. हिराउराम सिदार के पुत्र उमाशंकर सिदार, स्व.मोहन लाल यादव के पुत्र विकास यादव एवं स्व. गोविंद प्रसाद महार के पुत्र नागेश्वर को निगम में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। आयुक्त श्री पांडेय के द्वारा इन नवनियुक्त कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button