कोरबा (ट्रैक सिटी) जिले के हरदी बाजार थाना अंतर्गत लीलगार नदी में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई देखी गई लाश देखे जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कौन है ,कहां का रहने वाला है ? इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है।
नदी किनारे लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई । लाश को स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे बाहर निकल गया। मृतक की शिनाख्त को लेकर प्रयास किया जा रहे हैं।

