Raipur

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का पार्ट एवं तंबाकू फ्लेवर बेचते दो भाई गिरफ्तार…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर(ट्रैक सिटी)/ राजधानी पुलिस लगातार नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी के तहत गोलबाजार थाना पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर राज पान पैलेस में दबिश देकर प्रतिबंधित हुक्का पार्ट और उसकी सामाग्री जब्त किया है। मामले में पुलिस ने दो भाईयों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बता दें कि आज दोपहर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जयस्तंभ चैक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में दबिश देकर प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियां को जब्त किया है। मामले में पुलिस ने पानठेला संचालक अशोक कुमार मंधानी 58 वर्ष तथा अनुराग मंधानी 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजीव नगर खम्हारडीह के रहने वाले है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रूपये कीमत के प्रतिबंधित हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत् अग्रिम कार्यवाही की है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button