कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा नगर में गत रात्रि टी.पी. नगर में मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन कर नशे में धुत थार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचाने के बाद चालक मौके से भाग निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टी.पी. नगर में कथित आरोपी की रैली निकाली है। पुलिस के अनुसार कथित आरोपी चालक घटनास्थल से कहीं दूर जाकर थार वाहन छोड़कर दीपका क्षेत्र में फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तदुपरांत पुलिस ने कथित वाहन चालक की नगर में एक रैली निकाली तथा 40 हजार रूपए का जुर्माना वसूला।
Leave a Reply

