कोरबा जिले के सीतामढ़ी में रहने वाले होरीदास के घर उसका दामाद आया हुआ था। दोनों ससुर दामाद की काफी बनती थी, दोनों एक साथ बैठकर शराब भी पीते थे। शुक्रवार सुबह से हो रोहीदास अपने दामाद के साथ बैठकर शराब पी रहा था सुबह से शाम हो गई लेकिन दोनों शराब लेकर बैठे हीथे। इसके बाद धर्मदास की सास वहां आई और अपने पति रोहिदास के साथ शराब को लेकर कुछ विवाद हुआ । विवाद के बाद होरीदास घर से बाहर निकल गया और नहर के पास चला गया जहां उसने हसदेव नदी पर बने नहर में छलांग लगा दी। जिसे बचाने के लिए उसका दमाद भी नहर में कूद गया जिसे कुछ ग्रामीणों ने धरमदास को तो बचा लिया लेकिन उसका ससुर तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही तुरंत गोताखोरों को उतारा गया जिसे काफी खोजबीन के बाद आज दोपहर खरसिया क्षेत्र के नहर में मृतक का शव मिला।
Leave a Reply

