Korba

नहर में नहाने के दौरान बहे युवक का चंद घंटे बाद मिला शव…

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीडुग्गू गौ माता चौक के पास आज सुबह 8:30 बजे नहर में नहाने गया अजय डे उम्र 25 साल लगभग पिता शिव कुमार डे नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से नहर के तेज बहाव में बह गया l

युवक नहर मे नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत के बाद घटना के कुछ घंटे बाद ही युवक का शव बरामद कर लिया गया जानकारी अनुसार घटना स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर युवक का शव इमलीडुग्गू के पास लगे गेट में फंसा हुआ था गेट खोलनेेेे पर युवक शव बहने लगा। जिसे गोताखोरों व मोहल्ले के युवकों के द्वारा नहर से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button