Korba

निगम के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए गिरवर, जनीराम व जीवनलाल

उत्कृष्ट कार्यो हेतु निगम के छोटे कर्मचारी हो रहे सम्मानित

 

 

कोरबा- नगर पालिक निगम कोरबा के स्वच्छता निरीक्षक गिरवर प्रसाद विश्वकर्मा, हेल्पर मजदूर जनीराम पटेल एवं कम्प्यूटर आपरेटर जीवनलाल कर्ष को मार्च माह का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इन कर्मचारियों को बधाई दी है तथा कार्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की है।
यहॉं उल्लेखनीय है कि आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सम्मानित करने, उनका उत्साहवर्धन करने तथा अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा देने की दिशा में अभिनव कदम उठाते हुए निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने का नवाचार निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जनवरी 2025 से प्रारंभ की गई इस अभिनव पहल के तहत जनवरी माह के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ के रूप में सफाई कर्मचारी बल गौरेया, भृत्य प्रमोद यादव, व आक्ट्राय पोस्ट सहायक दिलेश्वर सिंह ठाकुर का चयन किया गया था। इसी प्रकार फरवरी माह के लिए सहायक ग्रेड-2 श्यामकली डहरिया, सफाई कर्मचारी रामनरेश कलसे व कम्प्यूटर आपरेटर लक्ष्मण राव ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए थे। मार्च माह के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ के रूप में स्वच्छता निरीक्षक गिरवर प्रसाद विश्वकर्मा, भृत्य जनीराम पटेल व कम्प्यूटर आपरेटर जीवनलाल कर्ष का चयन किया गया है।

समिति करती है फेस आफ द मंथ का चयन

आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के फेस आफ द मंथ के रूप में कर्मचारियों का चयन किए जाने हेतु समिति का गठन किया है। अपर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता (योजना), उपायुक्त (स्थापना प्रभारी), राजस्व अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व अध्यक्ष महिला उत्पीडन, उन्मूलन समिति सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं, यह समिति निगम में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यो का आंकलन करते हुए माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों का चयन ’’ फेस आफ द मंथ ’’ के रूप में कर रही है।

कर्मचारियों को मिल रहा अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहन

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की इस पहल से निगम के अधिकारी कर्मचारियों विशेषकर छोटे कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है तथा उनके बीच अच्छा कार्य करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, वहीं जिन कर्मचारियों को ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना जाता है, वे अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं, उन्हें भविष्य में और अधिक अच्छा कार्य करने, कार्यो में उत्कृष्ट परिणाम देने की प्रेरणा मिल रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button