कोरबा

निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप हो निर्माण कार्य, गुणवत्ताहीनता पर होगी कड़ी कार्यवाही – महापौर

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत पहुंची मानिकपुर डीपरापारा बस्ती, सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, बस्तीवासियों से की भेंट, समस्याओं पर चर्चा की, निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा (ट्रैक सिटी)  महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज मानिकपुर डीपरापारा बस्ती में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी व अभियंताओं को कडे़ निर्देश देते हए कहा कि निर्माण कार्यो के निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही कार्य किए जाएं तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान अनिवार्य रूप से दिया जाए, अन्यथा कार्य की गुणवत्ता के प्रति उदासीनता दिखाने या शेड्यूल के अनुसार कार्य न पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि विकास व निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का होना आवश्यक है, ताकि दीर्घ समय तक विकास कार्य का लाभ आमजन को प्राप्त हो सके।
आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 31 मानिकपुर की डीपरापारा बस्ती में पहुंचकर वहॉं निगम द्वारा कराये जा रहे सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान शेड्यूल से हटकर निर्माण कार्य परिलक्षित होने पर उन्होने अपनी नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित अभियंताओं व निर्माण एजेंसी को कडे़ निर्देश दिए कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सड़क निर्माण कार्य कराया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्य की गुणवत्ता व वर्क क्वालिटी उत्तम है, कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री गुणवत्तापूर्ण हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने मानिकपुर बस्ती में पुरानी व जीर्ण-शीर्ण नाली का सघन अवलोकन करते हुए नाली की मरम्मत किए जाने के निर्देश भी    अधिकारियों को दिए। उन्होने मानिकपुर पोखरी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
बस्ती का पैदल भ्रमण कर, जानी समस्याएं – महापौर श्रीमती राजपूत ने मानिकपुर डीपरापारा बस्ती का पैदल भ्रमण करते हुए बस्तीवासियों से भेंट मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा तथा बस्ती में विकास व नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने बस्ती में पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, सड़क, नाली सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली, बस्तीवासियों से इन पर चर्चा की तथा उनके द्वारा बतायी गई समस्याओं के त्वरित निराकरण के ंसबंध में त्वरित रूप से प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर राजेश लहरे, हेमलाल टंडन, पूर्व पार्षद दीपक यादव, मनोज चौहान, मनोज सिंह राजपूत, बबलू यादव, ब्रजलाल, पूर्णिमा पासवान, भुनेश्वरी सिदार, पवन पटेल, उमेश साहू, मनोज निर्मलकर, ललिता चौहान, किशन भारद्वाज, संजना देवी आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासियों उपस्थित थे।
Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button