नारायणपुर

पद्म पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

नारायणपुर (ट्रैक सिटी)/ भारत के ऐसे नागरिक जिन्होंने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है और राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे पद्म पुरस्कार के लिए 15 अगस्त 2025 तक भारत सरकार के पोर्टल अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन   पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारत के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैंरू असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण; उच्चतर स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए पद्मभूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री। इन पुरस्कारों के लिए चुने जाने वाले व्यक्ति की उपलब्धियों में जनसेवा का भाव होना चाहिए।

’पात्रता’- जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। हालाँकि, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

यह पुरस्कार विशिष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है और सभी गतिविधियों/विषयों में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए दिया जाता है। इन क्षेत्रों की विस्तृत सूची इस प्रकार है :

कला  – इसमें संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, सिनेमा, रंगमंच आदि शामिल हैं।

सामाजिक कार्य  – इसमें किफायती स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक और धर्मार्थ सेवाएं, पर्यावरण, स्वच्छता आदि जैसी सामुदायिक परियोजनाओं में अन्य योगदान शामिल हैं।

सार्वजनिक मामले – इसमें कानून, सार्वजनिक जीवन, राजनीति आदि के क्षेत्र में कार्य शामिल हैं।

विज्ञान एवं इंजीनियरिंग  – इसमें अंतरिक्ष इंजीनियरिंग, परमाणु विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं इसके संबद्ध विषयों में अनुसंधान एवं विकास आदि शामिल हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button