Korba

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 12वीं कक्षा के छात्र की मृत्यु,चालक गिरफ्तार।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में करतला थाना क्षेत्र के चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 12वीं कक्षा के छात्र की मृत्यु हो गयी हैं। मृतक की पहचान विशेष राठिया के रूप में की गयी हैं। जो ग्राम मधुबनी का रहने वाला था, और बोतली हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा हैं की घटना के समय वह स्कूल से घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर ही विशेष की मृत्यु हो गई। उक्त हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरबा के सरकारी अस्पताल भेज दिया हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button