नारायणपुर

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच हेतु आम जनता से अभिमत दावा आपत्ति आमंत्रण।

नारायणपुर (ट्रैक सिटी)/ थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परादी, काकुर के बीच जंगल पहाड़ में 18 जुलाई 2025 को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान 04 महिला एवं 02 पुरूष नक्सलियों के मारे जाने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जॉच करने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी ओरछा डॉ० सुमित कुमार गर्ग को दण्डाधिकारी जॉच कर प्रतिवेदन समय सीमा में प्रस्तुत करने हेतु नियुक्ति किया गया है। उक्त घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा आपत्ति, लिखित या मौखिक शपथ पेश करना चाहता है, तो वे 17 सितम्बर 2025 तक अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिन छोड़कर) अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। समयोपरांत प्राप्त आवेदन या दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button